चरखी दादरी: कांग्रेसी नेता नितिन जांघू ने जनआक्रोश रैली को लेकर सांतौर से जनसंपर्कअभियान की शुरूआत की,कहा-रैली भीड़ के रिकॉर्ड तोड़ेगी
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नितिन जांघू ने चरखी दादरी में आयोजित जन आक्रोश रैली को लेकर सोमवार को गांव सांतौर मंदिर में मत्था टेक जन संपर्क अभियान की शुरूआत की। उन्होंने ग्रामीणों से रुबरू होते हुए रैली का निमंत्रण दिया और गठबंधन सरकार की जनविरोधी नितियों से अगवत करवाया। उन्होंने कहा कि वे दादरी विधानसभा के प्रत्येक गांव में जाकर ग्रामीणों से मिलेंगे।