चरखी दादरी: गांव चांगरोड़ में पत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट करने के मामले में थाना झोझूकलां पुलिस ने केस किया दर्ज
गांव चिड़िया पुलिस चौकी में दी शिकायत में महिला ने बताया कि 20 जनवरी को मेरे पति ने मुझसे कहा कि मुझे शादी में जाना है । मुझे पैसे दे दो तो मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है । तो मेरे पति ने कहा कि मुझे अपनी सोने की चैन दे दो तो मैंने कहा कि शादी में चैन कहीं गिर जाएगी तो इसी बात पर मेरे साथ मारपीट की। झोझूकलां पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की है