थाना साईबर क्राइम चरखी दादरी ने जेवली निवासी एक व्यक्ति के साथ न्युड विडियो कॉल के माध्यम से ब्लैकमेल कर 2 लाख 46,300 रुपये ठगने के मामले मे एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को फिरोजपुरा झिरका से गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।