चरखी दादरी: चांगरोड़ में शादी में जाने के लिए रुपये व सोने की चेन नहीं दी तो पति ने पत्नी के साथ की मारपीट,पत्नी ने दर्ज करवाया केस
चरखी दादरी जिले के गांव चांगरोड़ में महिला द्वारा शादी में जाने के लिए पति को रुपये व सोने की चेन नहीं दिए जाने पर उसके साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर अपने ही पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है जिसके आधार पर झोझू कलां थाना पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ बीती शाम केस दर्ज कर लिया है।