मधेपुरा: बीएनएमयू में 'DNA टू डेटा' विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिसर में डीएनए टू डेटा विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। कार्यशाला के तीसरे और अंतिम दिन प्रतिभागियों को आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के अंतिम दिन पीसीआर (पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) तकनीक का प्रैक्टिकल सत्र आयोजित किया गया।