पट्टी: भाटी खुर्द गांव में नंबरी बाग की जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मिली धमकी
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव में नंबरी बाग की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भू-माफियाओं ने शुक्रवार की देर रात जेसीबी से मिट्टी डालकर जमीन पर कब्जा कर लिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। भाटी खुर्द गांव निवासी श्रीराम यादव ने शनिवार की सुबह