ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस सम्पन्न, 33 में से 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया
ऊंचाहार तहसील में शनिवार की दोपहर, एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, इस दौरान कुल 33 शिकायती पत्र आये, जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजी गई है।एसडीएम विवेक राजपूत ने आयोजित समाधान दिवस में समस्या सुनी।इस दौरान तहसीलदार, बीडीओ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।