नवाबगंज: प्रदेश सरकार की ODOC योजना से बाराबंकी की 'चंद्रकला' को मिली नई फूड आइडेंटिटी, लोकल स्वाद अब वैश्विक मंच तक पहुंचेगा
प्रदेश सरकार की “वन डिस्ट्रिक्ट वन व्यंजन” यानी ODOC योजना के तहत बाराबंकी की प्रसिद्ध मिठाई “चंद्रकला” को नई फूड आइडेंटिटी मिली है। अपने खास स्वाद, पारंपरिक निर्माण शैली और अनोखी बनावट के लिए मशहूर चंद्रकला अब जिले की नई पहचान बनकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंचने की तैयारी में है।