राजनगर: खजुराहो में योग का संदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल काउंटडाउन कार्यक्रम को संबोधित किया
खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 25 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम की भव्य शुरुआत हुई। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में योग और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग और खजुराहो दोनों ही भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा के गौरवशाली प्रतीक हैं। उन्होंने कह