बीकानेर: राबड़ी उत्सव में बीकानेर की लोक संस्कृति की मिठास, जसनाथ मंदिर में हुआ आयोजन
बीकानेर की धरती एक बार फिर लोक संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगी नजर आई। शहर में आयोजित राबड़ी उत्सव में मरुधरा की मिठास, लोक आस्था और पारंपरिक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ हवन और पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं और आमजन के लिए राबड़ी प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर