🚨 कोटा में बीयर बार में हथियारबंद युवकों का तांडव!
तलवार-गंडासे लेकर घुसे युवक, गेट तोड़ा और बोतलें फोड़ीं
SOD रेस्टोरेंट-बीयर बार में जमकर तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात
हाथों में तलवार, गंडासा, पाइप और लाठियां लेकर मचाया हंगामा
केथून थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर की घटना, विवाद के बाद बढ़ा बवाल
कोटा के केथून थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर स्थित SOD रेस्टोरेंट एवं बीयर बार में विवाद के बाद हथियारों से लैस युवकों द्वारा तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना CCTV कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में चार युवक गेट तोड़कर अंदर घुसते और बीयर की बोतलें व सामान तोड़ते दिखाई दे रहे हैं।
थाना अधिकारी मनोज सिंह सिकरवार के अनुसार, गुरुवार रात दो युवक खाना खाने पहुंचे थे। दूसरी टेबल पर बैठने को लेकर कर्मचारियों से विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई। इसके बाद कुछ युवक हथियार लेकर बार में पहुंचे और तोड़फोड़ की।
Ladpura, Kota | Sep 19, 2026