आगर: मालीखेड़ी रोड पर छात्रावास के पास अनियंत्रित होकर गिरा बाइक चालक, ज़िला अस्पताल में भर्ती
आगर मालखेड़ी रोड पर छात्रावास के पास एक बाइक चालक शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे अनियंत्रित होकर गिर गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे भर्ती किया गया है युवक आकाश जिला अस्पताल जा रहा था तभी उसकी बाइक के सामने जंगली जानवर आ गया जिससे उसकी बाइक का अनियंत्रित हो गई और वह गिर गया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।