फुलवरिया: श्रीनगर टोला धुसा में केस उठाने से मना करने पर युवक का अपहरण मारपीट व लूटपाट का आरोप, मामला दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू कि
फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर टोला घुसा निवासी युवक विनोद कुमार का अपहरण कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बेरहमी से मारपीट करने और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है। आरोप है कि विनोद कुमार पूर्व में आरोपी दिलीप यादव पर एक मामला दर्ज कराया था। दिलीप लगातार केस उठाने का दबाव बना रहा था।