बहराइच: लोधनपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधनपुरवा में सन्दिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।