पुन्हाना: ऑनलाइन ठगी करने का आरोपी जुरहेडा मोड़ से अरेस्ट,2 फोन, 3 सिम कार्ड व 20250 रुपये बरामद
Punahana, Nuh | Mar 13, 2024 पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि इरशाद पुत्र हसन मौहम्मद निवासी सिंगार ऑनलाइन फर्जी व्हाटसअप अकाउंटो पर अपनी असल पहचान छुपाकर व फर्जी सिमों का इस्तेमाल करके विभिन्न तरीकों से ऑनलाइन ठगी करता है। जिस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया । तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 2 फोन, 3 सिम व 20250 रुपये तथा अन्य सामान बरामद किया।