बाह: पिनाहट में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो किशोर गंभीर रूप से घायल
पिनाहट क्षेत्र में सोमवार शाम 5 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विप्रावली निवासी राजीव (15) और योगेश (16) बाजार जा रहे थे। तिवारी मैरिज होम के पास पिनाहट की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सीएचसी पिनाहट म