बहराइच: सुमेरपुर पुल के पास रिश्तेदारी में जा रहे पति-पत्नी को बाइक सवार ने मारी ठोकर, हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
जिले के सुमेरपुर पुल के पास रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई। पत्नी घायल हो गई। जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।