चूरू: चूरू के अग्रसेन नगर रेलवे फाटक के बीच रेल्वे ट्रैक पर खराब हुई रोडवेज बस, मौके पर बुलानी पड़ी क्रेन
Churu, Churu | Oct 20, 2026 चूरू अग्रसेन नगर रेल्वे फाटक पर झुंझुनूं से चूरू आ रही राजस्थान रोडवेज की बस तकनीकी खराबी के कारण रेलवे पटरियों के बीच खड़ी हो गई. गनीमत ये रही कि इस दौरान ट्रेन नहीं आ रही थी. बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की मदद से बस क़ो रेल्वे ट्रैक से हटाकर निर्माणाधीन आरओबी के निचे खड़ा करवाया.