बड़ागांव धसान: बगाज माता मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, ट्रैफिक व्यवस्था नदारद, लोग जाम से परेशान
टीकमगढ़ में नवरात्रि की नवमी तिथि पर आज सोमवार को टीकमगढ़ जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बगाज माता मंदिर मे सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर मे भक्तो का सैलाब देखने को मिला, लेकिन यातायात व्यवस्था सुचारू नही होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ट्रैफिक व्यवस्था नदारद नजर आई।