बड़ौनी थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 24 जनवरी 2026 को ग्राम घूघसी निवासी फरियादी पर्वत सिंह रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर करीब 3 बजे सूरज रावत अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कट्टे से फायरिंग की।