बोध गया: बोधगया में शराब माफियाओं पर पुलिस का एक्शन, अर्धनिर्मित मकान से लाखों रुपए का विदेशी शराब हुआ जब्त,शराब कारोबारी फरार
बोधगया थाना पुलिस ने मौनिया गांव स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मौनिया गांव में एक अर्धनिर्मित मकान में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है।