दिनारा: भानस पुलिस ने चौसा नहर से निकाला अज्ञात शव, खैरहीं खुर्द गांव के पास मिला 40 वर्षीय पुरुष का शव, पहचान जारी
Dinara, Rohtas | Jun 14, 2026 दिनारा के एभानस पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के खैरहीं खुर्द गांव के पास चौसा लाइन नहर से एक अज्ञात शव बरामद किया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को सूचित किया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हर पहलू से जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।