बक्सर: जिले में 3 दिनों तक घना कुहासा और शीत दिवस, मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Buxar, Buxar | Dec 25, 2025 मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा बक्सर जिले में घना कुहासा और शीत दिवस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से आगामी दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।घना कुहासा व शीत दिवस को लेकर 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक जिले में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। जबकि 29 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।