बक्सर: भाजपा जिला कार्यालय अहिरौली में मनाई गई स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती, एनडीए विधायक हुए शामिल
Buxar, Buxar | Dec 25, 2025 बक्सर जिले में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती नगर के अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में गुरुवार को 2:30 बजे अपराह्न में मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय भाजपा विधायक आनंद मिश्रा तथा जदयू के राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला शामिल रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश भूवन ने की।