संत कबीर नगर में मा0 सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समयबद्धता, गुणवत्ता और लाभार्थियों के फीडबैक पर गहन समीक्षा की गई। विद्युत, सड़क और आवास सहित कई विभागों को निर्देश दिए गए।