पटना ग्रामीण: पटना में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से ED की पूछताछ पर राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा- दो लोग राजनीतिक रूप से हैं परेशान
पटना ED कार्यालय में सोमवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और मंगलवार को उनके बेटे तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ पर ed कार्यालय के बाहर राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा "ये तो पारदर्शिता का अभाव है। पूछताछ हो रही है, हेडलाइन मैनेजमेंट हो रहा है। दो लोग राजनीतिक रूप से परेशान हैं। इसे कम करने का प्रयास किया जा रहा है।