बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में एसपी ने लगाया जनता दरबार, 28 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 28 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने शनिवार की देर रात 10:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया है.