बेगूसराय: पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त हुए 3 पुलिस पदाधिकारियों को SP ने किया सम्मानित
पुलिस लाइन में सेवानिवृत हुए 03 पुलिस पदाधिकारी को एसपी मनीष ने मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि नौकरी पेशा में सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी बहुत ही चुनौतियों से भरा हुआ काम होता है. जिसे पुलिस पदाधिकारी बखूबी निभाते हैं.