कोरबा: चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Korba, Korba | Jun 11, 2026 पिछली रात करीब 9 बजे के लगभग जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयले से भरी एक चलती ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते केबिन धू-धू कर जलने लगा और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए केबिन से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई।