बौंसी: गोकुला बाजार में सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
Bausi, Banka | Mar 9, 2026 बौसी प्रखंड क्षेत्र के गोकुला बाजार में सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है, जबकि सोमवार करीब 8:00 बजे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गौतम उर्फ भेलठा के रूप में हुई है। बताया गया कि तेज गति में ट्रैक्टर चलाते समय घर के दीवार में टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।