सोहागपुर: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिव्यांग को दी ट्राई साइकिल
शहडोल गुरुवार को लगभग 2:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल दी है, उन्होंने बताया है कि नगर के झूला पुल के पास एक दिव्यांग जा रहा था तभी कलेक्टर ने अपना वाहन रोक कर दिव्यांग से बात की और कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिव्यांग को ट्राई साइकिल दी है।