ललितपुर: गांव में शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीण मुख्यालय में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे
ललितपुर के जखौरा ब्लॉक के बूचा गांव के ग्रामीण शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर ट्रैक्टरों में भरकर तहसील दिवस पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान खुलने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, छात्राओं के साथ अभद्रता की घटनाएं बढ़ रही हैं और गांव का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से गांव से शराब की दुकान हटाने की मांग की।