बेल्थरा रोड: सीयर ब्लॉक में मनरेगा कर्मचारी और रोजगार सेवक हड़ताल पर, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
सीयर ब्लॉक में मनरेगा कर्मचारी व रोजगार सेवक हड़ताल पर, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन बलिया: उप्र रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर सोमवार को सीयर ब्लॉक के मनरेगा सेल के कर्मचारी और रोजगार सेवक हड़ताल पर चले गए, जिससे कार्य प्रभावित हो गया। बकाया मानदेय और अन्य लंबित मांगों को लेकर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने हड़ताल शुरू की