कर्वी: सरहट झरी में राजस्व की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा, कार्रवाई के लिए प्रधान दर-दर भटक रहा
चित्रकूट के मानिकपुर तहसील क्षेत्र में राजस्व भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर 1 बजे सरहट गांव के प्रधान प्रमोद कुमार ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजा झरी की बंजर भूमि पर कब्जा है, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं।