नौगावां सादात लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को कस्बे में संचालित पैथ केयर लैब पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान संचालक ने लैब के संचालन से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं किए। इस पर नौगावां सादात सीएचसी प्रभारी डॉ.मोहम्मद आरिफ ने अवैध संचालित लैब को सील कर दिया। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ कस्बे की मेट्रो लैब पर छापा।