मैहर: अंधेरे में डूबा मैहर सिविल अस्पताल,स्ट्रीट लाइटें बनी शोपीस,मरीज और परिजन परेशान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मैहर। सिविल अस्पताल मैहर में अव्यवस्थाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अस्पताल परिसर में लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिसके कारण शाम होते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है।अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को आये दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।