पवई: सड़क दुर्घटना रोकथाम की बैठकें महज औपचारिकता? अमानगंज बाईपास पर ब्रेकर न होने से बढ़ रहे हादसे
Pawai, Panna | May 30, 2026 अमानगंज। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिले स्तर पर समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। अमानगंज बाईपास मार्ग पर दोनों ओर अब तक गति अवरोधक (ब्रेकर) नहीं बनाए गए हैं, जिसके चलते यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।