सोमवार को हैरिंग्टनगंज ब्लाक पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक बैठक की गई। बैठक में किसान यूनियन के कई सदस्य मौजूद रहे। किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चर्चा की, जिसमें प्रमुख रूप से आवास और छुट्टा जानवरों से बर्बाद हो रही फसलों की सुरक्षा रहा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपराह्न करीब 3बजे समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया