मंझनपुर: 300 वर्षों की आस्था का संगम, अगियौना में ऐतिहासिक मां शीतला मेला सकुशल संपन्न, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव में करीब 300 वर्षों से लगने वाला ऐतिहासिक मां शीतला मेला इस वर्ष भी आस्था, परंपरा और उत्साह के बीच तीन दिनों तक भव्य रूप से आयोजित होकर सकुशल संपन्न हो गया। मेले में कौशाम्बी ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे और मां शीतला के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।