पंचकूला: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-14 पंचकूला में नशे के विरुद्ध 17वें जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-14 पंचकूला में नशे के विरुद्ध 17वें जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा वर्ष 2023 में 3823 अभियोग अंकित कर 5460 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है। इतना ही नहीं 86 नशा तस्करों की सम्पतियां जब्त की गई है और वे अपराधी अब कारागार में है।