कवर्धा: कवर्धा में उचित मूल्य दुकान संचालकों ने प्रदर्शन किया, 12 महीने से कमीशन न मिलने पर कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी
कबीरधाम जिले में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों की स्थिति को लेकर अब संचालकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिले भर से सैकड़ों की संख्या में सोसायटी संचालक कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने का प्रयास किया। इस दौरान संचालकों ने आरोप लगाया कि खाद्य विभाग के अधिकारी ने उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय कार