मथुरा: प्रमोद कुमार सिंह बने विश्व हिंदू महासंघ अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति और अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह की संस्तुति पर प्रमोद कुमार सिंह एडवोकेट को मथुरा जिले की कमान सौंपी गई और प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित गौरव शर्मा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए भरोसा जताया कि प्रमोद कुमार के नेतृत्व में वकीलों के हितों की लड़ाई अब और भी मजबूती से लड़ी जाएगी।