इगलास: इगलास में गार्गी कन्या गुरुकुल विद्यालय ने बच्चियों को शारीरिक संस्कार हेतु जागरुक करते हुए निकाली शोभायात्रा
Iglas, Aligarh | Jun 3, 2026 इगलास। गार्गी कन्या गुरुकुल भैया चामड़ में चल रहे आत्मोदय कन्या शिविर के अंतर्गत शिविरार्थियों एवं गुरूकुल की ब्रह्मचारिणियों ने पवित्र वेदमंत्रों की ध्वनि से निद्रा का त्याग किया। शिक्षिका रोहिणी के निर्देशन में शरीर को सुदृढ़ बनाने के उपाय योगासनों सूर्य-नमस्कार व भूमि नमस्कार का अभ्यास किया गया।