मेरठ: हनुमान मंदिर की मूर्ति खंडित करने के मामले में मेरठ में संगठनों ने दी चेतावनी, एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन
Meerut, Meerut | Apr 7, 2026 मेरठ के मुंडली क्षेत्र में स्थित प्राचीन दुर्गा माता सिद्ध पीठ मंदिर परिसर में हनुमान मंदिर की मूर्ति खंडित करने के प्रयास का मामला तूल पकड़ गया है। घटना के आठ दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।