सवायजपुर: पचदेवरा पुलिस ने 3 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार, जमीनी विवाद में बुजुर्ग को पीटकर उतारा था मौत के घाट
पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कुंवरपुर में दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के राधेश्याम को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज