बारुन: नरारीकला खुर्द थाना का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था देखकर संतुष्ट दिखे अंचल निरीक्षक
औरंगाबाद जिले के नवीनगर अंचल अंतर्गत नरारीकला खुर्द थाना का सोमवार को अंचल निरीक्षक द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान थाना में संधारित पंजीयों, सिरिस्ता कक्ष, CCTNS कक्ष, थाना गार्ड, थाना भवन, हाजत एवं बैरक का गहन निरीक्षण किया गया।