बोध गया: BARC की प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर वैज्ञानिक बने बोधगया के अवी कुमार, विधायक कुमार सर्वजीत ने दी बधाई
Bodh Gaya, Gaya | Jun 27, 2026 बोधगया प्रखंड के अतिया पंचायत अंतर्गत गौरा गांव निवासी अवी कुमार ने भारत सरकार के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर वैज्ञानिक बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बोधगया विधायक एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक कुमार सर्वजीत उनके आवास पहुंचे।