देहरादून: सीएम धामी ने पीएम मोदी को भारत के इतिहास में पीएम के रूप में दूसरा लंबा कार्यकाल पूरा करने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व मंच पर भारत की अलग पहचान बन रही है।