जबलपुर: IPL सट्टेबाजी: गढ़ा में पुलिस ने हाई-टेक अड्डे का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
जबलपुर: शहर में सट्टेबाजों के खिलाफ जारी 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत गढ़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने प्रेमनगर के एक मकान में दबिश देकर आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहे दो शातिर सटोरियों, जयप्रकाश यादव और अमित कुशवाहा को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से 11 मोबाइल, एक लैपटॉप, पेन ड्राइव और