गाण्डेय: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांडेय में चिकित्सा प्रभारी की अध्यक्षता में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया
Gandey, Giridih | Apr 25, 2026
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-CHC गांडेय में शुक्रवार की सुबह 11 बजे चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. अबू कासिफ हसन की अध्यक्षता में विश्व मलेरिया दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं आम लोगों को मलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूक किया गया तथा मलेरिया से बचाव की शपथ दिलाई गई।